गाज़ियाबाद में फ्लाईओवर से ग्रील तोड़ कर नीचे गिरी कार, चालक घायल

आसमान से गिरी कार, हवा में उड़ते देख लोग हुए हैरान

 
्

गाजियाबाद। गाजियाबाद में सिहानीगेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाईओवर के उपर से एक कार ग्रिल तोड़कर नीचे गिर गई। जिससे कार सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल चालक आजाद एडवरटाइजिंग ननवयुग मार्केट का बताया जाता है।

आपको बता दें कि गुरुवार दोपहर हादसा सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर हुआ। जहा पर अचानक एक कार ने फ्लाईओवर की साइड रैलिंग तोड़ दी और करीब 10 फुट नीचे आ गिरी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार चलाने वाला शख्स भी घायल हो गया। घायल चालक नवयुग मार्केट में काम करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अभी ये पता नहीं चल सका है कि हादसा कैसे हुआ।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।