अयोध्या में रामलला विराजमान को पान का भोग लगाएंगे चौरसिया, ये है परंपरा

रबड़ी पेड़ा दही और पान का भोग लगाएंगे सेवादार

 
e
  • रिपोर्ट- शंकर श्रीवास्तव
     

अयोध्या। अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे दिव्य एवं भव्य मंदिर में रामलला को पान का भोग लगाने के लिए अयोध्या का चौरसिया परिवार उत्साहित है। इसके साथ ही पिछली तीन पीढ़ियों से रामलला की सेवा में जुटे माली, यादव परिवार भी इस ऐतिहासिक दिन के लिए अभी से कमर कसे हुए है। तीन दशकों से लगातार रामलला को सुबह की भोग प्रसाद के लिए जरूरी चीजें उपलब्ध कराने वाले परिवार खुद को भाग्यशाली मानते है।

हनुमानगढ़ी मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर पान की दुकान चलाने वाले प्रदीप चौरसिया कहते हैं कि सुबह सुबह प्रतिदिन चूना, कत्था, गरी, केसर, गुलकंद युक्त दस जोड़ा विशेष पान लगाकर सबसे पहले मंदिर पहुंचाना मेरी दिनचर्या में शामिल है। प्रदीप कहते हैं कि मेरे पिता नंद किशोर चौरसिया ने कई वर्षो तक सेवा की उसके पहले उनके पिता ने, और अब मै परंपरा का निवर्हन कर रहा हूं।

ADVT_STUDIO LAMBHA

दूध, खीर, पेड़ा, रबड़ी से सेवा कर रहा सीता राम का परिवार

रामलला को भोग लगाने के लिए परंपरागत रूप से कई परिवार जुड़े हैं। अयोध्या के ही सीताराम यादव के यहां से रामलला के लिए दूध, खीर, रबड़ी व पेड़ा आता है। सीता राम का परिवार भी इसके लिए खुद को भाग्यशाली मानता है। इसके पहले उनके पिता धनीराम यादव रामलला के पूजा प्रसाद के लिए मौजूद रहते थे। इसी तरह से मुन्ना माली का परिवार पीढ़ियों से रामलला की सेवा अपने फूलों से कर रहा है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।