रामपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पैथोलॉजी लैब का किया ओचक निरीक्षण
जिला अस्पताल में तीसरी मंजिल पर 25 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गयी- एसपी सिंह

- रिपोर्ट-शाहबाज़ खान
रामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एसपी सिंह द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित डेंगू वार्ड एवं पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डॉ केके चहल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं डॉ सैय्यद ताहिर महमूद हाशमी, एपिडेमियोलॉजिस्ट उपस्थित रहे। डेंगू वार्ड की कुल क्षमता 60 बेड की है। निरीक्षण के समय तक वार्ड में 30 मरीज भर्ती थे, जिसमें से कोई भी मरीज डेंगू पॉजिटिव नहीं था एवं वार्ड में 30 बेड खाली थे। कोविड समर्पित आइसोलेशन वार्ड में क्षमता 15 बेड में से 12 मरीज डेंगू एलाइजा पॉजिटिव भर्ती थे, वार्ड में 3 बेड खाली थे एवं 2 मरीजों की छुट्टी राउंड पर उपस्थित चिकित्सक द्वारा की गयी थी। प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी लगी थीं, वार्ड में सफाई व्यवस्था संतोषजनक थी।
किसी भी बेड पर दो मरीज भर्ती नहीं पाए गए
वार्ड में भर्ती मरीजों से वार्ता कर हाल-चाल जाना गया। भर्ती मरीज कासमा, निवासी नगलिया आकिल, जो 2 दिन से भर्ती थीं उनकी स्थिति सामान्य थी। महक पुत्री नासिर, निवासी तुमड़िया, शहजादनगर चमरौआ की तबियत ठीक बतायी गयी। वार्ड में भर्ती मरीजों द्वारा अवगत कराया गया कि डॉक्टर एवं स्टाफ द्वारा हाल-चाल जाना जा रहा है सभी दवाईया अस्पताल से ही उपलब्ध करायी जा रही हैं समय से नाश्ता खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी भी बेड पर दो मरीज भर्ती नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में तीसरी मंजिल पर 25 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गयी है। 25 बेडेड वार्ड मरीजों की सेवा के लिए तैयार है। पैथोलॉजी लैब निरीक्षण के समय रजनीश, लैब टैक्नीशियन उपस्थित थे, 25 अक्टूबर 2023 को मरीजों के 135 सैम्पल लिए गए थे। लैब में 200 एनएस 1 कार्ड उपलब्ध थे एवं मरीजों के सैम्पल लेकर जांच की जा रही थी। उपस्थित मैनेजर अनुभव को निर्देशित किया गया कि ब्लड बैंक में उपलब्ध बजट को नियमानुसार खर्च किया जाए।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।