महोबा में नवरात्रि पर्व पर देवी पूजा आरती के बाद हुआ डांडिया नृत्य

राधा रानी ग्रुप के गरवा और डांडिया नृत्य में शहर की महिलाओं युवतियों का दिखा उत्साह

 
r
  • REPORT- ANIS MANSURI

महोबा। मुंबई महानगर की तर्ज पर बुंदेलखंड के महोबा में भी नवरात्रि पर्व में डांडिया नृत्य की धूम देखने को मिल रही है। महोबा के होटल थर्ड आई में राधा रानी ग्रुप द्वारा नवरात्रि पर्व पर गरबा एवम डांडिया डांस का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और युवतियों ने बड़े ही उत्साह से हिस्सा लेकर अपनी भक्ति, शक्ति जागरण एवं सांस्कृतिक कला का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष मामता यादव, अंशु शिवहरे ,दिलासा सौरभ तिवारी, पुष्पा अनुरागी, उमा नगायच मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरूआत मां चंद्रिका की फ़ोटो के समक्ष दीप प्रज्वलन और मां दुर्गा की स्तुति के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एक जुट होकर डांडिया और गरबा में झूमती नजर आयीं । महोबा के डांडिया कार्यक्रम में संस्कृति नृत्य की झलक देखने को मिली ।

ADVT_STUDIO LAMBHA

महोबा मुख्यालय में नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही

महोबा मुख्यालय में एक बार फिर से नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। प्रतिदिन मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों की पूजन-अर्चन और दर्शन की भीड़ जुट रही है। वही दूसरी ओर डांडिया व गरबा नृत्य महोत्सव की भी धूम मची है। जिसमें सैकड़ों महिलाएं व बालिकाओ ने अलग-अलग टोली बनाकर डांडिया व गरबा नृत्य करती  नजर आई है। महिलाओं ने बताया कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति सहित परंपराओं को पहचान कराती है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक बनने में सहायक होती है।राधा रानी ग्रुप की महिलाओं ने कहा कि डांडिया नाइट का भव्य आयोजन समाज में लोगों के बीच भाईचारे का संदेश देती है। जब शहर में इतने लोग एक साथ मिलकर गरबा खेलते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है मानो एक परिवार एक साथ एक मंच पर थिरक रहा हो।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।