उप मुख्यमंत्री ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों के पास खुद चलकर आए केशव प्रसाद मौर्य

जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

 
kishav prashad

  • रिपोर्टः ज्ञानेश वर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास (कैम्प कार्यालय) पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात की। लोगों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

Advt max relief tariq azim

केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जे कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दोबारा कहीं भटकना न पड़े और बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनता दर्शन में भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, स्कूल निर्माण, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने, बिजली, अपराधियों की गिरफ्तारी करानेआदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी।

kshv

जनता दर्शन मे रायबरेली, कौशांबी, मैनपुरी, जौनपुर, आजमगढ़, लखनऊ, मुरादाबाद, सीतापुर, बरेली, ललितपुर, श्रावस्ती, पीलीभीत, कासगंज, बुलंदशहर, हाथरस, कन्नौज, रामपुर, फतेहपुर अयोध्या, कुशीनगर, बाराबंकी, गोरखपुर, प्रयागराज, सहारनपुर समेत 36 से अधिक जिलों से कई सैकड़ों लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत ललितपुर, लखनऊ समेत अन्य कई  जिलाधिकारियों, संबंधित उच्चाधिकारियों और शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर बात भी की। उप मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आए लोगों को ये भी बताया कि www.keshavprasadmaurya.com वेबसाइट  लांच की गई है।

dsad

Keshav Prasad Maurya (IOS और android) मोबाइल ऐप को भी संचालित क्या जा रहा है। इस वेबसाईट और ऐप पर घर बैठे कोई भी व्यक्ति अपनी या सार्वजनिक शिकायत, अनुरोध पत्र या सुझाव इस ऐप और वेबसाइट पर दे सकते हैं और सुझाव या शिकायती पत्र पर हुई कार्रवाई का विवरण भी वो घर बैठे देखा जा सकता हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।