धर्मवीर प्रजापति ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट, लकड़ी का शिवलिंग किया भेंट
कारागार मंत्री ने राष्ट्रपति से जेलों में सुधार संबंधी विषयों पर की चर्चा

लखनऊ। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शनिवार को राष्ट्रपति भवन में उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगाडर्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने शिष्टाचार भेंट की और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने मुलाकात के दौरान अलीगढ़ जिला जेल में बंदियों द्वारा निर्मित लकड़ी का शिवलिंग, बांसुरी, ओम की आकृति, मथुरा जिला जेल में निर्मित साड़ियां, भगवान कृष्ण की पोशाक, इसी प्रकार लखनऊ जिला जेल में निर्मित दीवार पर बंदियों द्वारा उकेरी गई कलाकृति, गाजियाबाद जिला जेल में निर्मित कृष्ण भगवान की फोटो इत्यादि भेंट की। साथ ही विभिन्न जेलों में निर्मित उत्पादों की जानकारी भी दी।
कारागार मंत्री ने मुलाकात के दौरान एक वर्ष के कार्यकाल में 50 से अधिक कारागारों में बंदियों से किए गए संवाद का व्यक्तिगत अनुभव भी राष्ट्रपति से साझा किया। इस दौरान उन्होंने जेलों में सुधार संबंधी अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की एवं राष्ट्रपति जी के विचारों, अनुभवों को गंभीरतापूर्वक सुना।
कारागार मंत्री ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश की जेलों में अंग्रेजों के समय से चले आ रहे जेल मैनुअल में बदलाव समेत बहुत से अन्य सुधार एवं कार्य किए गए हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने रक्षाबंधन, करवा चौथ, भैया-दूज का त्यौहार मनाया। जेल मैनुअल की व्यवस्था अनुसार उन्हें सुविधाएं भी मुहैया कराई गई। जेल में बंदियों को कौशल विकास से जोड़कर हुनरमंद बनाया जा रहा है एवं उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को ओडीओपी से भी जोड़ा जा रहा है। जिससे कि बंदी आत्मनिर्भर बने और जेल से निकलकर स्वरोजगार खुद जोड़ सकें।
कारागार मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में कारागार और होमगार्ड विभाग में लगातार सुधार हो रहा है और सही मायनों में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।