जिलाधिकारी ने बिलासपुर क्षेत्र में अमृत सरोवर का किया निरीक्षण
तालाब का निर्माण कार्य पूरे होने में खर्च हुए 19.5 लाख रूपए

- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान
रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने तहसील बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मनकरा कदीम में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी राजेश चौधरी से अमृत सरोवर पर प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की और कहा कि अमृत सरोवर पर कार्य पूर्ण होने के उपरांत इससे ग्राम पंचायत के लिए राजस्व के स्रोत के रूप में विकसित किया जाए। वहीं खंड विकास अधिकारी ने बताया कि तालाब का निर्माण कार्य पूर्ण है जिसपर 19.5 लाख रूपए व्यय हुआ है। अमृत सरोवर में जल संरक्षण हेतु एक गूल का निर्माण कार्य कराया गया है साथ ही जल संचयन हेतु 4 रिचार्ज शॉफ्ट का निर्माण कराया गया है। अमृत सरोवर के दायीं ओर ग्राम वन बनाया जा रह है जिसमें लगभग 2500 पौधे रोपित होंगे। अमृत सरोवर को आकर्षक बनाने के लिए 3 हटों का लगभग 09 लाख रूपए की लागत से निर्माण कराया गया है। वर्तमान में तीनों हटों को जोड़ने के लिए पाथवे तथा पाथवे के बाहर वाटिका का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। साथ ही एक अन्नपूर्णा का भी निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया है जिसकी लागत 6.5 लाख रूपए होगी। पर्यटकों के आने पर उनके वाहन खड़े करनेे के लिए पार्किंग का भी निर्माण होगा।
प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरान्त एक सुन्दर एवं आकर्षक पूर्ण अमृत सरोवर का रूप होगा तथा ग्राम पंचायत के लिए बेहतर आय का स्त्रोत बनेगा। इस दौरान उन्होंने गजरौला और मनकरा के बीच स्थित 800 मीटर लंबे खर्रा की शिल्ट सफाई कार्य देखा और खंड विकास अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिलासपुर अमन देओल भी मौजूद रहे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।