आगरा में पराली से बनाई जा रही है मां दुर्गा की इको फ्रेंडली प्रतिमाएं

कारीगरों ने कहा- प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी प्रदुषित नही होगी

 
ि

आगरा। पराली से उत्तर प्रदेश पंजाब के साथ अन्य राज्यों के किसान भी परेशान है। पराली जलाते है तो वायु प्रदुषण अधिक होता है और प्रशासन कार्यवाही करता है लेकिन इस पराली का सदुपयोग कोलकत्ता से आगरा आये मूर्तिकार कर रहे है। नव दुर्गा फेस्टिवल को लेकर माँ दुर्गा की इको फ्रेंडली प्रतिमाएं बना रहे है और इन प्रतिमाओं को बनाने में इस पराली का ही उपयोग किया जा रहा है।

ADVT_STUDIO LAMBHA

पानी में गल जाती है पराली

नामनेर स्थित दुर्गा मंदिर में इको फ्रेंडली प्रतिमाएं बना रहे मूर्तिकारों में बताया कि पराली और मिट्टी को मिलाकर प्रतिमा का ढांचा तैयार किया जाता है। पराली और मिट्टी से मिलाकर प्रतिमा का ढांचा बनाने के बाद उनमें इको फ्रेंडली रंग का उपयोग किया जाता है।। माँ दुर्गा की प्रतिमा बना रहे कारीगरों ने बताया कि मिट्टी और पराली से प्रतिमा बनाने के दो फायेदे है। एक प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी प्रदुषित नही होगी तो दूसरी ओर पराली जो किसानों के लिए सिरदर्द है उसका भी निस्तारण आसानी से हो जाता है। उन्होंने बताया कि पानी में पराली गल जाती है और मिट्टी पानी में बह जाती है।

मिले है सैकड़ो ऑर्डर

मूर्तिकार ने बताया कि इको फ्रेंडली की डिमांड लगातार बढ़ती चली जा रही है सैकड़ो लोगों ने ऑर्डर पर मां दुर्गा की प्रतिमा बनवा हैं सारी प्रतिमाएं इको फ्रेंडली है पराली और मिट्टी से यह प्रतिमा बनाई गई है साथ ही इको फ्रेंडली कलर का भी उपयोग किया जा रहा है जो विसर्जन के दौरान पानी को प्रदूषित नहीं करता।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।