नोएडा में कार चालक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर,मौत

सीसीटीवी में घटना रिकॉर्ड
 
 
r

नोएडा। नोएडा की एक सोसायटी में कार चालक ने बुजुर्ग महिला को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और उनकी मौत हो गई। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें कार चालक महिला को टक्कर मारता हुआ दिखाई दे रहा है।

ADVT_STUDIO LAMBHA

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसायटी में एक कार चालक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। कार का अगला टायर महिला के ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बातचीत की। उनको समझाया कि शव का पोस्टमार्टम और थाने में इसकी शिकायत दी जाए। लेकिन, परिजनों ने ऐसा करने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। बुजुर्ग महिला का नाम कृष्णा नारंग (65) है। वे परिवार के साथ इसी सोसायटी में रहती थी। शाम को किसी काम से वे फ्लैट से नीचे कॉमन एरिया में आई थी। वहां मोड़ पर एक कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला वहीं गिर गई। इसके बाद कार का अगला पहिया उन पर चढ़ गया। चालक ने कार वहीं रोक दी। इस दौरान गुजर रहे लोग वहां पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग महिला को वहां से उठाया और अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया कि कार चलाने वाला व्यक्ति भी इसी सोसायटी का रहने वाला है।

परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई- थाना प्रभारी

थाना प्रभारी सेक्टर-113 ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। उनको शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भी कहा गया। लेकिन, वो नहीं माने।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।