फिरोजाबाद में भीषण आग, 300 दुकानें जलीं

4 जिलों से पहुंची फायर बिग्रेड

 
xc

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत रामलीला स्थित काठ बाजार में रविवार सुबह लगी आग से कोहराम मच गया। इस आग में 300 दुकानें जल गई है। जिले व अन्य जनपदों से पहुंची दमकल की गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। हालांकि कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है।

ADVT_STUDIO LAMBHA

दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही सीओ सिटी कमलेश कुमार और एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। इसके बाद जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, भाजपा विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर पहुंचे। तत्काल टूंडला, शिकोहाबाद के साथ आसपास के जनपदों से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद प्रशासन व दुकानदारों ने राहत की सांस ली।

आसपास का एरिया खाली कराया गया

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने से काठ बाजार में काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए आस-पास के इलाकों को खाली कराया गया था। आग पर काबू पा लिया गया है। जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।