फिरोजाबाद: पहली ही बारिश ने नगर निकाय के दावों की खोली पोल, जलभराव होने से बंद हुए वाहन

मूसलाधार बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

 
FIROZABAD  BARISH NEWS

 

 

रिपोर्ट: विजय बघेल

फिरोजाबाद। जिले में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई। फिरोजाबाद और शिकोहाबाद क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वही जलभराव होने से वाहन बंद होने पर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

FIROZABAD BAARISH NEWS

दरअसल कई दिनों से फिरोजाबाद शहर में उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था। आसमान में बादल छाने के बाद भी लोग पसीने से तर-बतर हो रहे थे। वहीं रविवार दोपहर के समय फिरोजाबाद और शिकोहाबाद क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बारिश से पहले नगर निगम ने नालों की तली झाड़-सफाई कराने का दावा किया था। लेकिन नगर निगम के इन दावों की बारिश ने हवा निकाल दी।

FIROZABAD BAARISH NEWS

शहर में कुछ देर हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया तो वही लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। शिकोहाबाद में सर्विस रोड पर पानी भर जाने के कारण कई वाहन बंद हो गए। वाहन चालक अपने वाहनों में धक्का लगाते हुए भी नजर आए। लोगों का कहना है कि हाल ही में नगर निकाय के चुनाव संपन्न हुए हैं, लेकिन विकास के नाम पर केवल दिखावा हुआ है। पहली ही बारिश ने सारे दावों की पोल खोलकर रख दी है।

 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।