अजीबो- गरीब प्रथा: शव यात्रा में डीजे की धुन पर जमकर थिरके लोग, गांव में बना चर्चा का विषय

झांसी के समथर नगर में लोहपीटा समाज के फूल सिंह के निधन पर जमकर मस्ती, बताया परंपरा

 
dj yatra
  • रिपोर्ट: धीरेंद्र रायकवार

झांसी। झांसी के समथर नगर में स्थित पानी की टंकी के पास लम्बे समय से अपना डेरा बनाकर रह रहे, लोहपीटा समाज के फूल सिंह का अचानक निधन हो गया। दोपहर में फूल सिंह के परिवारिजनों ने रिस्तेदारो के साथ उसकी अंतिम यात्रा धूमधाम से निकली। अंतिम यात्रा में सबसे पहले डी जे पर गमगीन गाने बजाये गये। इसके बाद श्मशान घाट से पहले शव यात्रा में चल रही महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
अकसर आपने शादी विवाह में लोगों के नाचते-गाते देखा होगा, मगर शायद ही किसी ने शव यात्रा में नाचते-गाते बैंड बाजा बजाते देखा हो। ऐसा ही मामला समथर कस्वा में सोमवार को देखने को मिला। जहां अजीबो गरीब रीति रिवाज के साथ निकाली गई शव यात्रा को देखने वाले केवल शव यात्रा देखते ही रह गए। उनके पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं मिल रहे थे। शव यात्रा में शामिल लोगों से जब नृत्य करने के बिषय में पूंछा तो उन्होंने कहा कि युद्ध के समय मृत्यु को उत्साह के साथ वर्णन करते थे। हमारी महिलाएं भी युद्ध के बाद जौहर करने से पहले खूब सज संवर कर बहुत उत्साहित होकर नृत्य आदि करके अग्नि स्नान करती थी। वर्तमान में जौहर और सती प्रथा पूरी तरह से बंद हो गई है। इसलिए थोड़ा सा सूक्ष्म रूप में करते हैं।  
 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।