गाजियाबाद में कई सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
नगर आयुक्त ने मांगा 15 दिन का समय
Updated: Aug 7, 2023, 19:13 IST

- रिपोर्ट-अजीत रावत
गाजियाबाद। नगर निगम दफ्तर पर आज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
आरोप है कि बीते कई सालों से कर्मचारी नगर निगम के आला अधिकारियों से कई मर्तबा वार्तालाप भी कर चुके हैं एवं बैठक भी कर चुके हैं उनकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद आज गाजियाबाद नगर निगम दफ्तर पर नगर निगम के कर्मचारी ने धरना प्रदर्शन किया और यह साफ किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
नगर आयुक्त ने मांगा समय
गाजियाबाद के नगर आयुक्त नितिन का कहना है जल्द से जल्द सभी कर्मचारियों की मांगों को मान लिया जाएगा और गाजियाबाद के नगर आयुक्त ने कर्मचारियों की सूत्र मांगों को मानने के लिए 15 दिन का समय भी मांगा है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।