गाजियाबाद: पत्रकार की फेसबुक पर पोस्ट को देखने के बाद मदद के लिए पहुंची एनजीओ टीम

रिपोर्ट- जितेन्द्र कुमार ठाकुर
गाजियाबाद। मोदीनगर की GNVG फाउंडेशन नाम की एनजीओ टीम के द्वारा किया गया एक सराहनीय कार्य सामने आया हैं, जिसमें GNVG फाउंडेशन के संचालक गौरव चौधरी और उनकी टीम द्वारा एक पत्रकार की मदद की गई हैं। दरअसल तीन दिन पहले मोदीनगर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार जितेन्द्र कुमार ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होनें प्रिंट मीडिया में छायाकार का कार्य करने वाले देहरादून निवासी रामपाल सिंह महंत इंद्रेश के अस्पताल में एडमिट होने की जानकारी दी थी। पोस्ट में बताया गया था कि लम्बी बीमारी के कारण रामपाल की दोनों किडनी खराब हो चुकी है। और इलाज में घर मकान सब बिक चुका है। रामपाल के दो बेटी एक बेटा है। जिनमें से एक बेटी सुनने और बोलने में असमर्थ हैं। बाकी दो बच्चों की पैसो की कमी के कारण पढाई छुट चुकी है। घर चलाने के लिए रामपाल सिंह की पत्नी एक प्राईवेट कम्पनी में नौकरी करती हैं और जैसे तैसे घर चलाने का प्रयास कर रही हैं। अब रामपाल सिंह की हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है। यह बताते हुए पत्रकार जितेन्द्र ने लोगों से हर संभव मदद करने की बात कही थी। इसके बाद जब GNVG फाउंडेशन ने यह पोस्ट देखा तो GNVG फाउंडेशन के संचालन गौरव चौधरी ने पत्रकार जितेन्द्र कुमार से सम्पर्क किया और उनके साथ देहरादून जाकर रामपाल सिंह से अस्पताल में मुलाकात की और अपनी ओर से जो सम्भव मदद हो सकी वो मदद करते हुए रामपाल सिंह को एक सहयोग राशि प्रदान की। और आगे भी हर सम्भव मदद करने का वादा किया।
फाउंडेशन के संचालक की इस पहल से गौरव चौधरी देहरादून सहित मोदीनगर में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। और लोग गौरव चौधरी व उनकी टीम की प्रशंसा कर रहे हैं। गौरव चौधरी का कहना है कि उनकी संस्था ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाई गई है। और जब भी उन्हें रामपाल सिंह जैसे लोगों के बारे में जानकारी मिलेगी वो उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगें।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।