यहां रावण के पुतले में लगाए 2 लाख, देखिए रावण के इस पुतले में क्या है खास बात
70 फुट के रावण, 60 फीट मेघनाथ और 65 फीट कुंभकर्ण पुतले का होगा दहन

- रिपोर्ट-अजीत रावत
गाजियाबाद। आज विजयदशमी के दिन गाजियाबाद में तमाम जगह धार्मिक रामलीलाओं का मंचन किया जाता है। वहीं आज के दिन रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया जाता है।
रामलीला मैदान से समिति के लोगों से खास बातचीत
गाजियाबाद की कवि नगर रामलीला मैदान से समिति के लोगों से की खास बातचीत में बताया कि यहां पर करीब 40 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जाता है और रावण के पुत्रों का दहन किया जाता है। इस बार भी रावण का पुतला 70 फीट और कुंभकरण का पुतला 65 फीट वह मेघनाथ का पुतला 60 फीट का बनाया गया है। जिसमें रंग बिरंगे कागज लड़कियां बस की बलिया ग्रीन पटाखे आदि का प्रयोग कर करीब 2 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है इस बार रावण के पुतले में खास बात यह होगी कि 180 डिग्री तक रावण की गर्दन मूव करेगी। आज यहां पर गाजियाबाद के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी पर चंद्रयान-3 का मॉडल भी इस बार केंद्र का आकर्षण बना हुआ है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।