मुजफ्फरनगरः 101 हवन कुंड के साथ किया गया विशाल महामृत्युंजय यज्ञ, शिव भक्तों ने दी आहुति

महामृत्युंजय यज्ञ में बड़ी तादाद में महिलाओं और शिव भक्तों ने लिया भाग

 
MZN_

  • रिपोर्टः विकास सैनी

मुजफ्फरनगर। हिंदू नव वर्ष पर महामृत्युंजय सेवा मिशन द्वारा आयोजित विशाल महामृत्युंजय यज्ञ में बड़ी तादाद में शिव भक्तों ने भाग लिया। महामृत्युंजय यज्ञ का शुभारंभ वरिष्ठ नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एमके तनेजा, डॉ सुभाष चंद्र शर्मा, डॉ एसएन चौहान और विजेंद्र गोयल ने महामृत्युंजय भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

Advt max relief tariq azim

यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा कि जिसमें समस्त हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व हो इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। नवरात्रि का महीना चल रहा है। इस तरह के आयोजन होते रहते हैं तो अपने धर्म के प्रति व्यक्ति सजग और जागरूक रहता है। उन्होंने कहा कि इस महामृत्युंजय जग में बड़ी संख्या में माताओं और बहनों ने भाग लिया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भक्ति तो दिखाई दे रही हैं।

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि यहां कोई किसी पार्टी या संगठन का नहीं है और सभी ने यज्ञ में आहुति दी है। कहा कि ये 101 हवन कुंडों का यज्ञ है। वहीं, विशाल महामृत्युंजय यज्ञ में पहुंचे यजमानों को शुक्रताल से पधारे विष्णु आश्रम महाराज, साध्वी चरण दास महाराज ने पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।