अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सुनी जनता की जनसमस्या
50 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी
Oct 15, 2023, 17:30 IST

- रिपोर्ट-शंकर श्रीवास्तव
अयोध्या। अयोध्या के सरायरासी में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज का निर्देश है कि सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं पर विशेष ध्यान दें समय पर उसका निराकरण करते रहें जनता को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए लगातार जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनी जाए। इसी क्रम में आज लगभग 50 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी गई और निस्तारण किया गया।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।