अयोध्या में शुरू हुआ जटायु क्रूज का संचालन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया शुभारंभ

 
ू

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में आज जटायु क्रूज बोट शिप का संचालन शुरू हुआ है। जिसका शुभारंभ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया है। वही पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अयोध्या वासियों को बहुत-बहुत बधाई अभी छोटे क्रूज का संचालन शुरू हुआ है, जल्द ही अयोध्या काशी और मथुरा के लिए बड़े क्रूज उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में सोलर क्रूज का निर्माण हो रहा है,जल्द ही सरयू में क्रूज चलेंगे और अयोध्या भव्य और दिव्य हो जाएगी। कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन के पहले अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट, राम पथ, जन्म भूमि पथ, भक्ति पथ,धर्म पथ बनकर तैयार होंगे। लेकिन 14 कोसी पंचकोशी परिक्रमा का भी यहा चौड़ीकरण हो रहा है। कल से यहा श्रद्धालु सरयू नदी में क्रूज से सैर कर सकेंगे। जहा  प्रति व्यक्ति को 300 रुपए किराया देना होगा और 300 रुपए में ही हर श्रद्धालुओं को नाश्ता मिलेगा।  जहा नया घाट से गुप्तार घाट तक जटायु क्रूज, 9 किलोमीटर जाना व 9 किलोमीटर आना और 18 किलोमीटर का सफर तय करेगा जटायु क्रूज। वही अयोध्या के संत महंत और स्थानीय लोग मुदित हुए है, और सीएम योगी की भूरि-भूरि प्रशंसा भी कर रहे है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।