मुजफ्फरनगर में यातायात पुलिस के खिलाफ क्रांति सेना का प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप

यातायात व्यवस्था में जुटे पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी तय की एसएसपी से की मांग

 
mzn_kranti sena

  • रिपोर्टः गोपी सैनी

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए यातायात पुलिस पर वाहन चालकों से अवैध उगाही करने का आरोप लगाया है। क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि सड़कों पर जाम की स्थिति है और यातायात पुलिस अवैध अतिक्रमणकारियों को संरक्षण दे रही है। चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों से अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। मांग की गई की यातायात व्यवस्था में जुटे पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR

क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए एसएसपी ऑफिस पहुंचकर यातायात पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। एसपी सिटी को दिए गए ज्ञापन में क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रत्येक चौराहे पर यातायात पुलिस व्यवस्था बनाने में कम और अवैध उगाई पर ज्यादा ध्यान दे रही है। क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि मुख्य चौराहों और मुख्य मार्गों पर डग्गामार वाहनों को संरक्षण दिया जा रहा है।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

मनोज सैनी ने आरोप लगाया कि पुलिस वाहन चालकों से अवैध उगाही करती है। जिसके कारण दिनभर मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। जनपद वासियों को डग्गामार वाहनों से मुक्ति दिलाई जाए और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जाए।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।