आगरा के चंबल के बीहड में बढ़ रहा लगातार तेंदुओं का आतंक, पशुओं पर कर रहे हमला
7 दिन में 36 पशुओं को बनाया शिकार

आगरा। आगरा के पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल नदी के बीहड़ में खूंखार तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बीते 7 दिन में तेंदुओं ने 36 से 40 पशुओं का शिकार कर लिया। ग्रामीणों के मुताबिक सप्ताह भर में तेंदुआ दो दर्जन पशुओं पर हमला कर अपना शिकार बना चुका है। तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों ने रात के समय खेतों पर जाना बंद कर दिया है। रात के समय जागकर गांव में ग्रामीण पहरा लगा रहे हैं। पलोखरा गांव में जानवरों पर हमले को लेकर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया है।
आपको बता दें कि क्षेत्र का पलोखरा गांव चंबल के बीहड़ के बीच बसा हुआ है। तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया। तेंदुए ने कमरुद्दीन के मकान के पास बने पशुओं के बाड़े पर हमला बोल दिया। उसने बाड़े से तीन बकरियां को अपना शिकार बना लिया। बकरियों की आवाज से ग्रामीण जाग गए। लाठी डंडे लेकर उन्होंने तेंदुए को गांव से बीहड़ की तरफ खदेड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी।
पडुआपुरा आश्रम पर गाय पर तेंदुए का हमला,बचाया
चंबल के बीहड़ किनारे बसे गांव में तेंदुए का हमला पशुओं पर जारी है, जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं पडुआपुरा गांव बीहड़ में मोनी बाबा आश्रम पर बंधी गायों पर शुक्रवार की रात को तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस हमले में एक गाय घायल हो गई। लाठी डंडे कुल्हाड़ी लेकर वहां मौजूद संतों ने किसी तरह गायों को बचाने के लिए तेंदुआ को भगाया। घायल गाय का इलाज कराया है। तेंदुआ जानवर के हमले से आश्रम पर रहने वाले संतों में भी दहशत व्याप्त है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।