बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वीं जयंती

- रिपोर्ट: मुकेश बघेल
फ़िरोज़ाबाद। फ़िरोज़ाबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वी जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्सोल्लास से मनायी गयी। एक तरफ जहां पाल बघेल धनगर समाज के लोंगो और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं सैंकड़ो लोगों ने कोटला रॉड पर बनी माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों मे नमन किया।
फ़िरोज़ाबाद में बुधवार को ऑल इंडिया धनगर समिति और धनगर शिरोमणि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वी जन्मजयंती को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में नगर की नवनिर्वाचित महापौर कामिनी राठौर ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर 11 किलो की फूलमाला माल्यार्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज की बहन बेटियों ने भी माल्यार्पण कर लोकमाता के जीवन काल को प्रेरणादायक मानते हुए उनके बताए गए रास्तों पर चलने की प्रेरणा ली।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष केपी सिंह धनगर,ऑल इंडिया धनगर के महासचिव राम बाबू धनगर,एड कोषाध्यक्ष बृजेश धनगर, नगर अध्यक्ष एड विपिन बघेल,पाल बघेल महासभा के अध्यक्ष जेपी बघेल ,चंद्र वीर धनगर फ़ौरन सिंह धनगर,किशन धनगर,जीत कुमारी,सुनीता धनगर ,सरिता धनगर शिवानी धनगर, बबिता धनगर,सुमन धनगर ,कृष्णा धनगर और युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रही।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।