गाज़ियाबाद: सावन के पहले सोमवार को दूधेश्वर नाथ मंदिर में लगी भक्तों की लंबी-लंबी कतारें

सुख- समृद्धि की कामना के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे भक्त
 
Dudheshwar Nath
  • रिपोर्ट: अजीत रावत

गाजियाबाद। 4 जुलाई मंगलवार से भगवान शिव का प्रिय माह सावन की शुरूआत हो चुकी है और आज इस पवित्र माह का पहला सोमवार है। गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे भक्तों का ताता लगा हुआ। बता दें कि इस साल सावन में 19 साल बाद विशेष संयोग बन रहा है और इस बार सावन का माह 59 दिन तक रहेगा और इस बार 8 सोमवार पड़ेंगे। 

सावन शुरू होते ही मंदिर और शिवालयों में हर-हर महादेव का उद्घोष गुंजने लगा है। सावन के पहले दिन सोमवार को रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया गया। लोगों ने  विधि विधान से भगवान शिव की पूजा- अर्चना की।

यहां आए भक्तों की मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की अपने भक्तों पर खास कृपा होती है। सच्चे मन से भगवान दुधेश्वर नाथ की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में समृद्धि आती है। मान्यता है कि भगवान दुधेश्वर नाथ यहां आए भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भगवान शिव के प्रसिद्ध प्राचीनतम मंदिर में से एक-दुधेश्वर मंदिर में सुबह तड़के से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। रात 12 बजे से दूर-दूर से आए भक्त बेल पत्र और दूध बारी-बारी से भोले बाबा पर चढ़ा रहे हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।