ग्रेटर नोएडा में पति ने साले के साथ मिलकर की पत्नी के प्रेमी की हत्या, 4 गिरफ्तार
पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था पति
Oct 27, 2023, 09:39 IST

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में रहने वाले ललित की 22 अक्टूबर को अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस से मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए दो आरोपी जीजा-साले और दो भाड़े के हत्यारे हैं।
पुलिस ने मनोज शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, अंकित और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। मनोज शर्मा और धर्मेन्द्र शर्मा जीजा-साला है। पत्नी से मृतक के अवैध संबंध की जानकारी होने पर पति मनोज शर्मा ने साले धर्मेन्द्र शर्मा के जरिए पैसे देकर अंकित और राहुल से ललित की हत्या करायी थी। मनोज ने अंकित और राहुल को ललित की हत्या करने की सुपारी दी थी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।