आगरा में कुल्हाड़ी से काटकर अधेड़ व्यक्ति की हत्या
सुबह चारपाई पर शव मिलने से घर में मचा कोहराम

आगरा। आगरा जिले के थाना बासौनी क्षेत्र में वृद्ध की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। सुबह जब परिवार के लोगों ने वृद्ध का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखा तो चीख पुकार मच गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने हत्यारा का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस जल्द हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
ये है पूरा मामला
आपको बता दें कि थाना बासौनी क्षेत्र के गांव उमरेठा की घटना है। जहा 58 वर्षीय राम शरण पुत्र सूरज भदौरिया घर के बाहर रोज की तरह सो रहे थे। रात में किसी ने कुल्हाड़ी से काटकर उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह हुई जब परिवार के लोग जागे। वृद्ध का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। वही हत्या की खबर फैलते ही मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना बासौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार के लोगों से पूछताछ भी की। हत्या के पीछे क्या वजह है और किसने हत्या की है, अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने वृद्ध की लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।