गोवर्धन में महिला के गले से चेन तोड़कर भागे बदमाश

गिरिराज परिक्रमा के लिए आई थी

 
df
  • रिपोर्ट-विष्णु शर्मा

मथुरा मथुरा के कस्बा गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा के लिए आई एक महिला श्रद्धालु को अज्ञात बदमाशों ने शिकार बना लिया। जहां ब्रज यात्रा करने जयपुर से मथुरा, वृंदावन के बाद गोवर्धन पहुंची महिला श्रद्धालु संतोष खंडेलवाल पत्नी राजेश खंडेलवाल गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा के दौरान लूट की शिकार हो गई। इस महिला श्रद्धालु के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लूट कर फरार हो गया। महिला ने इलाका पुलिस को लिखित सूचना देकर कार्यवाही की मांग की है।

ADVT_STUDIO LAMBHA

ई-रिक्शा में बैठकर परिक्रमा कर रही थी महिला

राजस्थान के जयपुर से 150 भक्त ब्रज यात्रा पर मथुरा वृंदावन पहुंचे, यहां से निजी वाहनों से ब्रज चौरासी कोस यात्रा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सभी भक्त निजी वाहनों से गोवर्धन पहुंचे। यहाँ एक आश्रम में पडाव के दौरान कुछ श्रद्धालु ई रिक्शा में बैठ कर गिरिराज परिक्रमा के लिए गए। जिनमें महिला श्रद्धालु संतोष खंडेलवाल पत्नी राजेंद्र खंडेलवाल निवासी जयपुर भी थे। संतोष खंडेलवाल ई रिक्शा में बैठकर परिक्रमा लगा रही थी, आन्यौर मार्ग पर एक बाइक सवार आया और संतोष खंडेलवाल के गले से जबरन सोने की चेन लूट कर फरार हो गया। रोती बिलखती महिला श्रद्धालु पति राजेंद्र के साथ गोवर्धन थाना पहुंची और घटना की लिखित सूचना दी। पुलिस बाइक सवार बदमाश की तलाश में जुटी है।

महिला श्रद्धालु संतोष खंडेलवाल ने बताया कि ई रिक्शा से परिक्रमा लगा रही थी, बाइक सवार बदमाश ने 2.5 तोले की सोने की चेन लूट ली, इसके बाद वह फरार हो गया। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।