मुजफ्फरनगर के शिक्षक चंद्र मोहन शर्मा को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुर सठेड़ी में कार्यरत है चंद्र मोहन

 
MZN

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुर सठेड़ी के शिक्षक चंद्र मोहन शर्मा को राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चंद्र मोहन समेत राज्य के 14 शिक्षकों को ये पुरस्कार दिए जाने की संस्तुति की है।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

दरअसल प्रदेश के माध्यमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा जाता है। राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के नाम राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित मंडलीय समिति को चयन के लिए भेजे गए थे। जिनके नामों पर विचार कर मंडलीय समिति ने राज्यपाल की संस्तुति के लिए अग्रसारित कर दिया था।

Advt max relief tariq azim

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद से जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुर से सठेड़ी के भाषा के अध्यापक चंद्र मोहन शर्मा का नाम जिला स्तरीय समिति से अग्रसारित किए जाने के बाद मंडलीय समिति में रखा गया था। उन्होंने बताया कि मंडलीय समिति ने चंद्रमोहन शर्मा के नाम की अनुशंसा

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए की थी।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।