गोवर्धन में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सेंध लगा रहे हैं नगर पंचायत के कर्मचारी
अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा प्रतिदिन

रिपोर्ट -विष्णु शर्मा
मथुरा। मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र का एक मामला सामने आया है। जहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूपी जिला अधिकारी दीपिका मेहर द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रतिदिन चल रहा है, वही नगर पंचायत गोवर्धन के कर्मचारी प्रशासन द्वारा विकास कार्य में सेंध लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि सोंख अड्डा तिराहा दानघाटी गर्ल्स कॉलेज बिजली घर के सामने परिक्रमा के निकास मानसी गंगा मार्ग पर अतिक्रमणकारियों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस मार्ग पर उप जिलाधिकारी दीपिका मेहर द्वारा आयोजित अभियान चलाने के बावजूद भी अतिक्रमणकारि अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। मानसी गंगा से गिर्राज गेट मार्ग तक अतिक्रमणकारियों द्वारा रास्तों को बाधित कर दिया गया है।
अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद
जहां से परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय नागरिक ने मीडिया को बताया कि यहां सफाई कर्मियों द्वारा अवैध रूप से धकेल रेडी लगाने पर दुकानदारों से प्रतिदिन के हिसाब से पैसे लिए जाते हैं। इतना ही नहीं सफाई कर्मियों की रेडी अवैध रूप से लगी हुई है। आपको बखूबी देखने को मिलेगा की यहा लोग अभियान चलने से पहले अपने चाहने वालों को फोन करके उनके आक्रमण को हटवा देते हैं, जिससे कि मौके पर मौजूद अधिकारी को अतिक्रमण ना मिल पाए अभियान खत्म होते ही यह लोग फोन करके अतिक्रमण को लगवा देते है। इनका यह प्रशासन के साथ आंख मिचौली का खेल विगत कई वर्षों से यूं ही चल रहा है। अगर कोई अतिक्रमणकारियों से कुछ कहता है तो यह लोग उसे संरक्षण कर भी देते हैं, अब देखना यह है की क्या प्रशासन या कोई कार्यवाही करवाता है या फिर इनके हौसले यूं ही बुलंद होते हुए नजर आएंगे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।