भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना


आगामी विधानसभा चुनाव में संपूर्ण क्रांतिकारी ने अपने उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान
 
jogendra singh

मुरैना। मुरैना में भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह भदोरिया पहुंचे। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से ऊब चुकी है तथा तीसरे विकल्प की तलाश कर रही है। इसलिए वे आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को खड़ा करेंगे। 
पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से ऊब चुकी है। दोनों पार्टियां जनता के विश्वास पर अब खरी नहीं उतर रही हैं, लिहाजा अब वे अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को इस बार चुनाव में खड़ा 'करेंगे। उन्होंने बताया कि वह पहले सपाक्स पार्टी में थे। सपाक्स पार्टी ने सवर्णों के मुद्दे को ऊपर उठाया था। अब उनके द्वारा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ व राजस्थान मैं अपनी पार्टी के सभी उम्मीदवारों को खड़ा किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने केवल लोगों को लूटा है। नौजवानों के साथ छल किया है। इसका ताजा उदाहरण संविदा शिक्षक व पटवारी भर्ती परीक्षा है, जिसमें योग्य नौजवानों का न लेते हुए, रिश्वत के बल पर अयोग्य नौजवानों को चुना गया है। इसके अलावा भाजपा ने ई टेंडर घोटाला, पोषण आहार घोटाला व व्यापम घोटाले जैसे बड़े घोटाले किए हैं। कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब जनता ने कांग्रेस को मौका दिया तो उसने मात्र 18 महीने में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी।

कांग्रेस ने केवल ट्रांसफर इंडस्ट्री खोल दी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। डबल इंजन की सरकार ने जनता को धोखा और सिर्फ धोखा दिया है। किसानों की दशा पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का किसान आज खून के आंसू रो रहा है और आत्महत्या करने को मजबूर है। भ्रष्टाचार का चारों तरफ बोलबाला है। युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली सरकार युवाओं का रोजगार छीन रही है। व्यापम घोटाले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि बीजेपी की सरकार का पटवारी परीक्षा भर्ती घोटाला आपके सामने आ चुका है। छात्र और युवक सड़कों पर है सरकार और मंत्री मजे मार रहे हैं। लिहाजा जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों से त्रस्त हो चुकी है तथा तीसरा विकल्प तलाश रही है जिसके लिए उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को खड़ा करने की योजना बना ली है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।