शहर का सौंदर्यीकरण कराएंगे रामपुर जिलाधिकारी, जोर शोर से चल रही है तैयारी
अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाकर आकर्षक पौधे लगवाने का दिया निर्देश
Updated: Jul 1, 2023, 17:21 IST

- रिपोर्ट: शाहबाज़ खान
रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी शहर का रामपुर जिलाधिकारी करवाने का कार्य कर रहे है। शहर में अंबेडकर पार्क के निकट अवैध टैक्सी स्टैंड हटवा कर खाली करा दी गई है साथ ही उस स्थान को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आकर्षक पौधरोपण का भी निर्देश दे दिया है।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने खाली कराई गई जमीन का स्थलीय निरीक्षण भी किया और नगर पालिका व वन विभाग के अधिकारियों को सौंदर्यीकरण के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग से आकर्षक पौधे लाकर यहां लगाए जाएं और शहर को आकर्षण बनाने के लिए जो भी जरूरी कार्य हो वह नगरपालिका स्तर से पूरे कराए जाएंगे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।