रामपुर पहुंचे भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का किया जोरदार स्वागत
 
 
IMAGE

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान


रामपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रविवार दोपहर रामपुर पहुंचे। शंकरपुर स्थित अपने आवास पर प्रमुख पदाधिकारियों के साथ चर्चा में उन्होंने कहा कि चौबीस के चुनावी चौपाल पर "परिवारतंत्र का मोदी हराओ सपना" "पब्लिक के मोदी जिताओ संकल्प" से परास्त होगा।

पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए नकवी ने कहा कि "परिवार पार्टियों की मोदी हटाओ सनक” और “पब्लिक का मोदी हैट्रिक का संकल्प" साफ दिखाई दे रहा है। मोदी के काम की गिनती ने विपक्ष का गणित बिगाड दिया है।नकवी ने कहा कि परिवार के पालने में पले लोग इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "स्थिरता और विश्वसनीयता" के साथ देश के सम्मान, समृद्धि, सशक्तिकरण की इबारत लिखने में कैसे सफल हो रहे हैं? पूरी दुनिया में "भारत की धमक, मोदी की धाक" कैसे बढ़ रही है?

image

नकवी ने कहा कि आज कुछ विध्वंसक ताकतें हिन्दुस्तान की समावेशी संस्कार, सहिष्णुता की ताकत को तार-तार करने की साम्प्रदायिक सनक और साजिश में लगी हैं। हमे ऐसे साजिशी सिंडीकेट से सावधान, सतर्क रहना होगा।

नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए भारतीय समाज, संस्कार, संविधान समावेशी सोंच के सकारात्मक संकल्प से भरपूर है। हमें "सहिष्णुता की ताकत" को "साम्प्रदायिकता की आफत" से बचाना होगा। 

नकवी ने कहा कि दुनियाभर में सर्वाधिक अल्पसंख्यक भारत में समान अधिकार, सुरक्षा, समृद्धि, सशक्तिकरण के बराबर की हिस्सेदारी-भागीदारी के साथ रहने के बावजूद भी "भारत बैशिंग ब्रिगेड" अंतर्राष्ट्रीय जगत में इस्लामोफोबिया, असहिष्णुता, अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव की "क्रिमिनल कम्युनल करतूत" से भारतीय समाज को बदनाम करने की साम्प्रदायिक सनक में लगा है। अफसोस की बात है कि कुछ भारतीय राजनीतिक दल भी इस "राष्ट्रविरोधी छल को राजनीतिक बल" देने में अग्रणी दिखते हैं।

नकवी, मोदी सरकार के 9 वर्ष  सुशासन, समृद्धि और समावेशी सशक्तिकरण से भरपूर हैं। कार्यकर्ता काम के लेखे जोखे के साथ लोगों के बीच जाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, राकेश मिश्रा, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, प्रमोद जौहरी, युसूफ अली, श्रीश गुप्ता, महा सिंह राजपूत, महेश मौर्या,  प्रदीप गुप्ता, सोनू लोधी, रूपेंद्र सिंह, आलोक जोहरी, बलबिंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।