लखनऊ में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से कई के चिथड़े उड़े, मचा हड़कंप
अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर का सप्लाई करते है घायल,एक की मौत की खबर

- रिपोर्ट-मुस्तकीम मलिक
लखनऊ। लखनऊ में बालागंज चौराहे के पास एक अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर सप्लाई करने वाले दो कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। उनके हाथ पैर के चिथडे़ उड़ गए। एक के सिर का हिस्सा भी उड़ गया। हादसा देख आसपास इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहा इलाज के दौरान आरिफ नामक युवक की मौत हो गई है।
ये है पूरा मामला
आपको बता दें कि फरीदीपुर निवासी संजय का ऑक्सीजन प्लांट है। जहा जेपीएस अस्पताल में सिलेंडर की सप्लाई करने के लिए उनके कर्मचारी शोभित और आरिफ डाला लेकर गए थे। अस्पताल के बाहर डाला खड़ा करने के बाद जैसे ही दोनों ने पीछे जाकर सिलेंडर उठाने का प्रयास किया वैसे ही एक सिलेंडर में धमाका हो गया। आरिफ और शोभित उछल कर दूर जा गिरे। हाथ पैर और शरीर के कई हिस्सों के चिथड़े हो गए। खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देख उनको कोई हाथ तक नहीं लगा रहा था। 108 एंबुलेंस की टीम पहुंची। पुलिस कर्मियों की मदद से दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। जहा इलाज के दौरान आरिफ नामक युवक की मौत हो गई है। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घायलों का इलाज प्राथमिकता है। बाकी जांच में देखा जाएगा कि हादसे की वजह क्या है। उधर जेपीएस अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी तरफ से कोई ऑर्डर ऑक्सीजन सिलेंडर का नहीं दिया गया था। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।