रविवार को बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम स्थल का पार्टी पदाधिकारियों के साथ किया निरीक्षण 

 
nirikshan
  • रिपोर्ट: कपिल सिंह

बाराबंकी।   आज रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे जिसको लेकर शनिवार को भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने बाराबंकी स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम स्थल का पार्टी पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
 सांसद ने शिलान्यास से पहले सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।  

बता दें कि 6 अगस्त यानी रविवार को  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे भारत 508 स्टेशनों का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। जिसमें यूपी के 15 बड़े स्टेशन शामिल हैं। जिनमें काशी 350 करोड़,रायबरेली 40.7 करोड़, जौनपुर जंक्शन 38.7 करोड़,प्रयाग जंक्शन38.6 करोड़, सुल्तानपुर जंक्शन 36.9 करोड़, उतरेटिया जंक्शन 36.0 करोड़, बाराबंकी जंक्शन 33.4 करोड़, प्रतापगढ़ जंक्शन 32.6 करोड़, उन्नाव जंक्शन 29.8 करोड़,जंघई जंक्शन 28.4 करोड़, अमेठी 22.7 करोड़, भदोही 22.2 करोड़, दर्शन नगर21.9 करोड़, फूलपुर 21.4 करोड़ और शाहगंज जंक्शन 20.3 करोड़ की लागत पुनर्विकास के लिए तय की गई है।
 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।