रामपुर में पुलिस ने चाकू के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

एक नाजायज तमंचा 12 बोर, एक नाजायज चाकू बरामद

 
xz
  • रिपोर्ट- शाहबाज़ खान

रामपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पर वाहन चेकिंग के दौरान रामपुर के भमरौआ अन्डर के पास से दो संदिग्ध अभियुक्त दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर दोनों अभियुक्त को पकड़ लिया। पकड़े गए दो नफर अभियुक्त सम्बन्धित जुल्फेकार पुत्र मौ0 उमर ग्राम धनुपुरा थाना भोट जनपद रामपुर को एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर मय 1 एक अदद कारतूस 12 बोर सम्बन्धित मु0अ0सं0 329/2023 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट में 2- अभियुक्त इस्लाम पुत्र समशू निवासी ग्राम धनुपुरा थाना भोट जनपद रामपुर मय 1अदद चाकू नाजायज के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 330/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दोनों अभियुक्तों को भमरौआ अन्डर पास के नीचे से गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्तों के ख़िलाफ़ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ADVT_STUDIO LAMBHA


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।