भीम आर्मी नेता चंद्र शेखर रावण पर हमला करने वाले 4 हमलावरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। भीम आर्मी नेता चंद्र शेखर रावण पर हमला करने वाले 4 हमलावरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंबाला कोर्ट में सरेंडर की तैयारी कर रहे हमलावरों को पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार किया। पकड़े गए हमलावरों में तीन देवबंद के ग्राम रणखंडी के निवासी बताए जा रहे हैं। वही एक हमलावार हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। इनमे एक लविश हैं, जिसने उत्तराखंड में एक जेलर पर भी हमला किया था, वो 15 दिन पहले ही जेल से छूटा है। एसएसपी जल्द ही इस मामले का खुलासा कर सकते है।
28 जून शुक्रवार की घटना
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में 28 जून शुक्रवार को ही भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ था। वह दिल्ली से अपने घर सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बे जा रहे थे। हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। हमलावर घटना से 7 किलोमीटर दूर मिलकपुर गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार छोड़कर फरार हो गए।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।