रामपुर: प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक

औद्योगिक स्थानों का निरीक्षण कर कमियों का निराकरण कराने का निर्देश

 
baithak
  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर। श्रम एवं सेवायोजन व भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार तृतीय ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। 
बैठक में प्रमुख सचिव ने अटलीय आवासीय विद्यालय, बाल श्रम का चिन्हाकंन एवं आर्थिक पुर्नवास, विभिन्न श्रम अधिनियमों के अन्तर्गत प्राप्त किए गए निरीक्षणों एवं कार्यवाही एवं लम्बित रिट याचिकाओं की प्रगति सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विभागीय समीक्षा की गई। 
प्रमुख सचिव ने अधिकारियों द्वारा समय-समय पर औद्योगिक स्थानों का निरीक्षण न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि औद्योगिक  स्थानों का निरीक्षण कर लिया जाय तथा औद्योगिक स्थानों में जो भी कमियां पाई जाती है उसका निराकरण भी अवश्य कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि औद्योगिक अस्थानों में ऐसे बाल श्रमिकों को चिन्हित कर उनके पुर्नवासन सम्बन्धित कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान कार्यवाही एवं उस पर किए गए सुधार की आनलाइन रिर्पोटिंग समय-समय पर दी जाय।
 प्रमुख सचिव ने अटल आवासीय विद्यालय की भौतिक समीक्षा की। समीक्षा में अधिकारियों द्वारा मुरादाबाद मण्डल के छात्र-छात्राओं के लिए मुरादाबाद की तहसील बिलारी स्थित गांव पीपली में विद्यालय निर्माणाधीन है। विद्यालय में श्रम विभाग के उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों का शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए 80 छात्र-छात्राओं का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जा चुका है। प्रमुख सचिव ने सेवायोजन विभाग की समीक्षा की तथा कृतकार्यवाही के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर होने वाले रोजगार मेले में जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाय।  प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कमाण्ड कक्ष का निरीक्षण किया तथा ऑनलाइन चालान के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह एवं सम्बन्धित विभाग के मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे।


 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।