कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिले रामपुर के कांग्रेसी
रामपुर कांग्रेस का मज़बूत गढ़ रहा है- कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव

रिपोर्ट-शाहबाज़ खान
रामपुर। रामपुर के कांग्रेसियों ने लखनऊ पहुंचकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय से कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता और शहर अध्यक्ष नोमान खान सहित कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात की। दोनों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को रामपुर में चल रही गतिविधियों के बारे ने बताया और संगठन को ज़्यादा सक्रिय करने का यकीन दिलाया। और लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को बूथ स्तर पर मज़बूत बनाने की रणनीति के बारे में जानकारी दी। दोनों नेताओं ने कहा की रामपुर कांग्रेस का मज़बूत गढ़ रहा है और इस लोकसभा चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी मज़बूती से चुनाव लड़ेगा प्रदेश अध्यक्ष ने ज़िला एवं शहर अध्यक्ष को पार्टी को मज़बूत बनाने और पार्टी के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के लिए कहा की संगठन सर्वोपरि है और संगठन को विशवास में लेकर ही आगे बड़ा जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष के अलावा ज़िला और शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी के सह प्रभारी प्रदीप नरवाल से भी मुलाकात की। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव,प्रदेश सचिव एवं रामपुर के प्रभारी चौधरी असलम मियां, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव महरबान अली,ताहिर अंजुम,रफी प्रधान,दामोदर सिंह गंगवार मौजूद रहे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।