रामपुर की तहसील बिलासपुर के जवान की हैदराबाद में बीमारी के कारण मौत
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने दी श्रद्धांजलि
Aug 13, 2023, 18:13 IST

- रिपोर्ट शाहबाज़ खान
रामपुर। हैदराबाद में तैनात रामपुर की तहसील बिलासपुर के जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक से तबीयत खराब हो गई। साथी उसको अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को उसका शव तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा। पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख पहुंच गए। जवान को अंतिम विदाई दी। गौरतलब है की केमरी थाना क्षेत्र के गांव कोतलखेड़ा निवासी 26 वर्षीय फौजी संदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह काफी समय से हैदराबाद में तैनात था। शनिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद साथी उसको अस्पताल ले गए। उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को प्रोटोकॉल के तहत उसके शव को तिरंगे में रखकर घर लाया गया। सूचना मिलने के बाद राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख पहुंच गए। जवान को श्रद्धांजलि दी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।