नोएडा में 60 लाख की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया, 7 आरोपी गिरफ्तार

कब्जे से 60 लाख का कपड़ा, घटना में इस्तेमाल गाड़ी, तीन चाकू बरामद
 
 
s

नोएडा। नोएडा के थाना फेस टू क्षेत्र कचहरी स्थित एक कपड़े के गोदाम में हुई लगभग 60 लाख की चोरी का पुलिस ने महज़ 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी करने वाला गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार है। फरार आरोपी कपड़े के गोदाम का सिक्योरिटी गार्ड है। जिसने पूरी घटना का षड्यंत्र रचा था और फिर घटना को अंजाम दिया।

ADVT_STUDIO LAMBHA

ये है पूरा मामला

दरअसल, मंगलवार देर रात पीड़ित ने थाने को सूचना दी थी कि सोमवार की रात में अज्ञात चोर दीवार फांदकर गोदाम में घुसे और हॉजरी का कपड़ा चोरी कर ले गये। सूचना पर थाना फेस 2 नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि सभी मिलकर चोरी करते हैं। 16 अक्टूबर की रात में गैंग ने फेस-2 नोएडा में बी-28 में एक गोदाम से हॉजरी का कपड़ा चोरी किया था और सोनीपत बेचने जाने वाले थे।

पुलिस के मुताबिक

सेंट्रल नोएडा एडीसीपी हृदेश ने बताया कि चोरी करने वाले सात आरोपियों को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर कब्जे से 60 लाख का कपड़ा, घटना में इस्तेमाल गाड़ी, तीन चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने विनेश कुमार, जफर, अनुज, अरबाज, अनीश, खालिद और इरशाद को गिरफ्तार किया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।