सपा अखिलेश यादव पार्टी के लोक जागरण अभियान में लेंगे भाग, कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक

सपा की मिशन 24 की तैयारी तेज

 
e

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर के जरिए मिशन 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। वे आज शाम 4 बजे फिरोजाबाद आ रहे हैं। वे पार्टी के लोक जागरण अभियान में भाग लेंगे। कार्यक्रम एफएम रॉयल राजा के ताल पर होगा। इसमें 2500 कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। रविवार को सपा का लोक जागरण अभियान सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा जो शाम करीब सात बजे तक चलेगा।

मिशन 2024 की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर के जरिए अपने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उन्हें मिशन 2024 के लिए तैयार करने में जुटेंगे. बांदा में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर पार्टी यहां से बुंदेलखंड को केंद्रित करेगी. यहां तैयारियों की जिम्मेदारी पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन और उदयवीर को सौंपी गई है.

कई पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं व्यवस्था को परखा

लखनऊ की टेक्निकल टीम ने डेरा डाल दिया है जो लोकसभा चुनाव को लेकर जीत की बारीकियों को समझाएगी। बूथों के अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और जोन प्रभारी भाग लेंगे। शिवपाल सिंह भी प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद अक्षय, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

'इंडिया' गठबंधन की घटक दल है सपा

बता दें कि समाजवादी पार्टी विपक्षी गठबंधन 'INDIA' का हिस्सा है। बीजेपी को चुनौती देने के मकसद से 26 दलों ने महागठबंधन किया है। इस गठबंधन की अब तक दो बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें अखिलेश यादव भी शामिल हुए थे। यूपी के पूर्व सीएम ने सोमवार को भी बीजेपी पर जोरदार हमला बोला था।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।