इंडिया गठबंधन के सहयोगी सपा को झटका, पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस ने हमेशा दलितों को सम्मान दिया, कांग्रेस ही देश की उम्मीद है- गयादीन अनुरागी
 
 
a

लखनऊ। इंडिया गठबंधन के सहयोगी समाजवादी पार्टी को एक और झटका कांग्रेस ने दिया है। सपा से पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी और पूर्व विधायक गाजीपुर पशुपति नाथ राय ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

ADVT_STUDIO LAMBHA

गयादीन अनुरागी हमीरपुर से विधायक रहे

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दोनों नेताओं को सदस्यता दिलाई। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय जनपद गाजीपुर के मोहम्दाबाद सीट से विधायक रहे हैं। गयादीन अनुरागी हमीरपुर से विधायक रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगांहों से देख रही है। 

प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहा है- गयादीन अनुरागी

पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने कहा कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार अपराधियों को बचा रही। कांग्रेस ने हमेशा दलितों को सम्मान दिया। पशुपतिनाथ राय ने कहा कि भाजपा अपनी जनसेवा के विचार को छोड़ चुकी है, अब सिर्फ उद्योगपतियों के लिए भाजपा काम कर रही है। कांग्रेस ही देश की उम्मीद है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।