संस्कृति मंत्रालय के सचिव ने रजा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम का किया निरीक्षण

शहर विधायक, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के साथ लाइब्रेरी में प्रस्तावित कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक
 
nirikshan
  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सचिव गोविंद मोहन ने शहर विधायक आकाश सक्सेना, मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादड़ और मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल के साथ रामपुर शहर स्थित रजा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव में रजा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम बिल्डिंग और महत्वपूर्ण पांडुलिपियों की विशेषताओं और बारीकियों के बारे में लाइब्रेरी प्रशासन से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण की प्रगति और सर्वाधिक विशिष्ट पांडुलिपियों की विशेषताओं के प्रचार प्रसार को लेकर लाइब्रेरी की तरफ से किए जा रहे प्रयासों के बारे पूंछा और कहा कि लाइब्रेरी में मौजूद ऐसी पांडुलिपियां और साहित्य जो विश्व की अन्य लाइब्रेरियों में नही है उनके बारे में लोगों को जानकारी मुहैया कराने के लिए मंत्रालय की तरफ से डाक्यूमेंट्री तैयार करायी जाएगी। उन्होंने मंडलायुक्त, विधायक और जिलाधिकारी के साथ साथ लाइब्रेरी प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।     बैठक के दौरान उन्होंने रजा लाइब्रेरी में महत्वपूर्ण और त्वरित रूप से कराए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। लाइब्रेरी में प्रस्तावित कार्यों के बारे में आर्किटेक्चरिंग इकाई की शिखा जैन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी जिसको लेकर सचिव ने बारीकी से समझते हुए जरूरी निर्देश भी दिए। सचिव ने कहा कि यथाशीघ्र सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण से जुड़े कार्य शुरू करा दिए जाएंगे तथा लगभग 01 वर्ष में कार्य पूर्ण कराए जाने की योजना है ताकि यहां स्थित ऐतिहासिक धरोहर के महत्व को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जा सके और पर्यटकों के लिए यह लाइब्रेरी आकर्षण का केंद्र बने। उन्होंने कहा कि रजा लाइब्रेरी में प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत यहां पर्यटको का आवागमन बढ़ेगा जिससे लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा साथ ही रामपुर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
 जनवरी 2024 में रामपुर महोत्सव के आयोजन की भी तैयारी है जिसमें रामपुर की सांस्कृतिक विरासत के रूप में यहाँ के संगीत, पारंपरिक खानपान, और हस्तकला आदि को समाहित करते हुए वृहद आयोजन करने की तैयारी भी चल रही है। उन्होंने कहा कि रजा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम संस्कृति मंत्रालय की बहुत ही महत्वपूर्ण धरोहर है। बहुमूल्य पुस्तके, कलाकृतियां और पांडुलिपियों का अतुलनीय संग्रह इस लाइब्रेरी में मौजूद है। लाइब्रेरी की बिल्डिंग में कमियों को दूर करने और पुस्तकों के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाना बेहद जरूरी है और संस्कृति मंत्रालय की तरफ से करीब 7.5 करोड़ रुपए की धनराशि इसी संपूर्ण कार्य योजना को मूर्त रूप देने के लिए जारी की गई है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा डिप्टी कलेक्टर  अभिनीत कुमार भी मौजूद रहे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।