बीजेपी राज में मणिपुर में महिलाओं पर हो रहा गंभीर अत्याचार- कांग्रेस

कांग्रेस ने गांधी समाधि पर मोमबत्ती जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
 
 
rampur
  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान
रामपुर। रामपुर में कांग्रेस जनों ने गांधी समाधि पर एकत्र हुए और मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हिंसा और मणिपुर में हिंसा में मारे गए लोगो को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। मणिपुर में महिलाओं पर हिंसा में मानवता इंसानियत का गला घोंटा गया है।
 सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार ने मणिपुर राज्य में जानबूझकर हिंसा को नहीं रोका सत्ता के लोभ में भाजपा कभी देश हित में नहीं सोच सकती मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए ऐसी शर्मनाक घटना पर कार्यवाही करने के बजाए भाजपा नेता फ़र्जी बयानबाजी कर रहे है।
पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां ने कहा कि महिलाओं के साथ ऐसी घटनाओं से देश शर्मसार होता है हमारे देश के संविधान ने महिलाओं को सबसे ऊंचा दर्जा दिया है हमें उनका सम्मान करना चाहिए और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। इस मौके पर शहर अध्यक्ष नोमान खान, चितरंजन श्रीवास्तव, ताहिर अंजुम, दामोदर सिंह गंगवार, आसिम एजाज़ खां, रामगोपाल सैनी, सोहेल खान, अब्दुल जब्बार खां, मणि कपूर, अकरम सुल्तान, मेहरबान अली, नासिर मलिक, अनस अहमद, अमन खान, मुन्ने खां, रियाज अहमद, ताबिश खान, साहिबजादे खां आदि मौजूद रहे।
 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।