अमेठी में किशोरी की संदिग्ध हालात में जलने से मौत

आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
 
 
s

अमेठी। अमेठी में 16 वर्षीय एक किशोरी की अपने ही घर में संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका के पिता ने इस घटना के लिए आठ लोगों को आरोपित किया है, जिनसे उनकी पुरानी दुश्मनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी घर पर अकेली थी, तभी आरोपी घर में घुस आए और उसे जलाकर मार डाला।

ADVT_STUDIO LAMBHA

पुलिस के मुताबिक

अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामारन जी. ने बताया कि अमेठी के शुकुल थाना क्षेत्र में शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मामले के एक आरोपी की मृतक के पिता के साथ कुछ पुरानी दुश्मनी थी। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के दर्ज बयानों के आधार पर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मामले की जांच कर रही है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।