फिरोजाबाद में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का 228वां परिनिर्वाण दिवस माल्यार्पण कर मनाया गया
भारतवर्ष में अहिल्याबाई होलकर के कार्यों को कोई भी व्यक्ति भुला नहीं पाएगा

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में आज लोकमाता अहिल्याबाई होलकर सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा 228वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान पाल बघेल धनगर समाज के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान धनगर समाज के लोग भारी संख्या में पहुंचकर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।
पूरा मामला फिरोजाबाद शहर के कोटला रोड दखल का है। जहां पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के परिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया। और समाज के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारतवर्ष में लोकमाता द्वारा किए गए कार्यों को कोई भी व्यक्ति भुला नहीं पाएगा। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर बल दिया। वह त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति थी। भले ही उनका जन्म इंदौर में हुआ हो लेकिन उनके कार्यों से पूरा भारत वर्ष अलौकिक हुआ। आज भी त्याग, बलिदान, न्याय की मूर्ति लोकमाता अहिल्याबाई होलकर द्वारा अकल्पनीय कार्यों को सदैव स्मरण करते रहेंगे और उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे l
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।