बैंतीकला में टोल टैक्स वसूलने को लेकर ट्रक मालिकों ने जमकर काटा हंगामा कहा-कार्यवाही ना हुई तो हाइकोर्ट तक जाएंगे

टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों और ट्रक मालिकों के बीच नोकझोख

 
sd

सुल्तानपुर। निर्माणाधीन सड़क होने के बावजूद टोल कर्मियों ने टोल टैक्स वसूलने को लेकर आज ट्रक मालिकों ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा काटा है। जहा टोल कर्मियों और ट्रक मालिकों के बीच नोकझोख की खबर मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले को शांत करवाया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला है चांदा कोतवाली क्षेत्र का है। जहा बैंतीकला गांव के करीब स्थित टोल प्लाजा पर आज ट्रक मालिकों ने आरोप लगाया कि अधूरी सड़क निर्माण होने के बावजूद टोल टैक्स वसूला जा रहा है। जबकि सड़को के बीच जगह-जगह गड्ढे बने हुए है और लंभुआ से सुल्तानपुर तक कई जगहों का सर्विस रोड अभी भी अधूरा पड़ा है। और हनुमानगंज रेलवे का ब्रिज भी अधूरा है और टोल टैक्स वसूला जा रहा है।

टोल टैक्स वसूलाना मनमानी है

वही ट्रक मालिकों का कहना है कि मार्च 2023 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एक टोल चुकाने के बाद दूसरे टोल की दूरी 60 किलोमीटर होनी चाहिए। जबकि इस टोल से दूसरे टोल यानी असरोगा कि दूरी लगभग 41 किलो मीटर है। फिर एक ही जिले में 2 बार टैक्स कैसे वसूला जा रहा है। आरोपो के मुताबिक ये टोल टैक्स वसूला मनमानी है और पूरी तरह से फर्जी है। वही ट्रक मालिकों का कहना इस टोल टैक्स को बंद करवाने के लिए डीएम को शिकायती पत्र देंगे और अगर कार्यवाही ना हुई तो हाइकोर्ट जाकर न्याय मांगेंगे।

टोल प्लाजा मैनेजर

वही टोल प्लाजा मैनेजर ने कहा टैक्स मालिकों द्वारा लगाया जा रहा आरोप निराधार है। जितना रोड बना उसी का टैक्स वसूला जा रहा है। एनएचआई से टेण्डर पास होने के बाद ही टोल को चालू किया गया है और वसूली की जा रही है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।