कानपुर देहात में पिकप खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो भाइयों की मौत
6 घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

- रिपोर्ट -अभिषेक पांडेय
कानपुर। देवरिया कांड के बाद एक बार फिर कानपुर देहात में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के परिवार पर हमला बोल 2 लोगों की हत्या कर दी। वही परिवार के 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिये कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। 1 युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी पर डीएम और एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे है और घटना की जांच पड़ताल में जुट गए है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को दिए निर्देश
अभी कुछ दिन पहले ही यूपी के देवरिया में जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जमीनी विवाद में कोई विवाद न होने पाए। किसी की जमीन पर कोई अवैध कब्जा न करे। अवैध कब्जा करने वालो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कानपुर देहात में सीएम के निर्देश का अधिकारियों ने पालन नही किया। जिसके चलते देवरिया जैसा कांड एक बार फिर कानपुर देहात में देखने को मिला। जिसमें एक ही परिवार के 2 की हत्या कर दी गयी और 4 लोग गम्भीर से घायल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे है।
ये है पूरा मामला
दरअसल गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षो में काफी समय से विवाद चल रहा है। गांव के सत्य नारायण लोहार द्वारा कई बार गजनेर थाने और अकबरपुर तहसील में गांव के ही मोहन, अंजली, प्रिया शुक्ला परिवार पर जमीनी विवाद को लेकर शिकायत की गई थी। जिस पर प्रशासन ने लचर रवैया दिखाते हुए इन लोगों पर कोई कार्यवाही नही की। सत्यनारायण लोहार घर का निर्माण कार्य करा रहा था। गुरुवार को देर रात्रि शुक्ला परिवार सत्यनारायण लोहार के घर पहुंचा और परिवार हमला बोल दिया। जिसमें 6 लोग गम्भीर रूप घायल हो गए। वही इलाज के दौरान 2 सगे भाइयों की मौत हो गयी है। सभी घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज किया जा रहा है। वही एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वही मृतक के भाई ने बताया कि गांव के मोहन शुक्ला का परिवार दबंग है और दबंगई से हमारी जमीन हथियाना चाहते है। काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गजनेर थाने से लेकर उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की गई थी। लेकर अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। मोहन शुक्ला के परिवार ने हमारे घर पर हमला बोलकर परिवार के साथ मारपीट की। जिसमे 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए । एक कि मौके पर मौत हो गयी और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घायलो का इलाज चल रहा है।
6 लोग गम्भीर रूप से घायल
वही हैलट में घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि 6 लोगों को गम्भीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। एक मृत अवस्था मे आया था दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गयी । वही एक कि हालत नाजुक बनी हुई है। बाकी सभी का इलाज किया जा रहा है ।
पिकअप खड़ी करने को लेकर 2 पक्षो में विवाद
वही जनपद के पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि देर रात्रि गांव में पिकअप खड़ा करने को लेकर 2 पक्षो में विवाद हो गया था। जिसमे 1 युवक की मौत हो गयी है। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। काफी समय से इन दोनों पक्षो में जमीनी विवाद चला आ रहा था कई बार थाने से उच्च अधिकारियों तक शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई। जिसके चलते मामूली विवाद ने एल बड़ी घटना का रूप लिया। शायद समय रहते अगर कार्यवाही कर दी जाती तो इन लोगों जान जाने से बच जाती।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।