ग्रेटर नोएडा में भांजे की हत्या में दो सगी बहनों को आजीवन कारावास की सजा

दोनों मामी कैसे बनी हत्यारन

 
d

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोर्ट ने बुधवार को दो सगी बहनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सूरजपुर कोर्ट में यह मामला 2020 से चल रहा था। दोनों सगी बहनों ने अपने ननद के तानों से तंग आकर अपने भांजे की हत्या कर दी थी, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और मुकदमा चलाया जा रहा था।

ADVT_STUDIO LAMBHA

ननद के ताने से तंग आकर दोनों ने घटना को दिया अंजाम

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित खेड़ी भनौता गांव में अपने सगे भांजे की हत्या करने वाली पिंकी और रिंकी को जिला न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों ने 30 सितंबर 2020 की सुबह तकिया से मुंह दबाकर भांजे भाव्यांश की हत्या कर दी थी। दोनों रिश्ते में दिव्यांश की मामी लगती हैं। ननद के ताने से तंग आकर दोनों ने घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था और तब से दोनों जेल में बंद थी।

कोर्ट ने 15 हज़ार का अर्थ दंड भी लगाया

इनका केस लगातार सूरजपुर कोर्ट में चल रहा था। पुलिस ने भी अपनी तरफ से साक्ष्य जुटाए और दोनों के खिलाफ कड़ी पैरवी की। तीन सालों से यह कैसे लगातार चल रहा था और अब कोर्ट ने इसमें फैसला सुनाया है। जिला न्यायालय ने दोनों पर 15 हज़ार का अर्थ दंड भी लगाया है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।