लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या,मचा हड़कंप
सांसद के बेटे का दोस्त था मृतक विनय श्रीवास्तव

लखनऊ। लखनऊ के दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में 28 वर्षीय विनय श्रीवास्तव की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर डीसीपी पश्चिम राहुल राज, एसीपी काकोरी अनूप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वही पुलिस ने मौके से केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की पिस्टल बरामद कर ली है। और चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।
DCP राहुल राज ने बताया कि रात में मंत्री के बेटे के घर पर 6 लोग आए थे। जिसमें अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम और बाबा रहते हैं। जहा देर रात तक खाना पीना चला। इसके बाद उनके बीच झड़प हुई। इसी दौरान भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया है। युवक के सिर में चोट के निशान हैं। एक पिस्टल भी मिली है। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है।
घर में अकेले रहता है मंत्री का बेटा
लखनऊ के दुबग्गा स्थित जिस घर में वारदात हुई। वह मंत्री के बेटे विकास किशोर का है। वह पिता से अलग घर में अकेले रहता था। घटना की सूचना पर कौशल किशोर भी मौके पर पहुंचे। वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ''घटना के वक्त उनका बेटा घर में नहीं था।
विनय के सिर पर मिले चोट के निशान
वही डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया की विनय श्रीवास्तव को गोली लगी है। सिर में चोट के निशान हैं। घर में छह लोग आये थे। रात में साथ में खाना खाया था। मौके पर पिस्टल मिली है। पिस्टल विकाश किशोर की बताई जा रही है। सारी जांच की जाएगी। सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। इसकी फुटेज निकाली जा रही है। फोरेंसिक टीम भी जांच में लगी है। मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है।
वही केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा ये तो जांच का विषय है की क्या घटना हुई है। मुझे जब पता चला तो मैनें कमिश्नर साहब को फोन कर घटना की सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जो सच होगा वो सामने आएगा। बेटे विकाश की पिस्टल से गोली मारे जाने की बात पर उन्होंने कहा की जांच के बाद सब सच सामने आ जाएगा।
जब घटना हुई तो दिल्ली में थे विकास
वही केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि घटना के समय विकास किशोर उर्फ आसू दिल्ली में थे। विधायक बीमार थीं। वह अस्पताल में भर्ती है। इस लिए विकास कल ही दिल्ली चले गए थे।
मैं परिवारीजन के साथ
केंद्रीय राज्य मंत्री घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मैं परिवारीजन के साथ हूं। जैसे ही मुझे घटना की जानकारी हुई तत्काल पुलिस कमिश्नर को फोन कर सूचना दी। विनय श्रीवास्तव करीब छह साल से हमसे परिचित है। उसका आनाजाना था, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस अपनी जांच कर ले। जांच के बाद सारा कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
शराब पीने से 2020 में हुई थी बेटे आकाश की मौत
आपको बता दें कि अक्टूबर 2020 में सांसद कौशल किशोर के बड़े बेटे आकाश किशोर उर्फ जैवी का निधन हो गया था। आकाश किशोर को किडनी की समस्या से परेशान थे।
पत्नी विधायक...विवादों से भरी रही पारिवारिक जिंदगी
कौशल किशोर का पारिवारिक जीवन विवादों से भरा रहा है। इनके बेटे आकाश किशोर का निधन नशे की लत के चलते अक्टूबर, 2020 में हो गया। आकाश को नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गया था, उसकी शादी भी कराई गई थी पर हालात नहीं सुधरे थे।
बाद में कौशल किशोर ने ट्वीट करके कहा था, "मैंने एक गलती करके अपने नशा करने वाले लड़के की शादी कर दी, जिसकी वजह से आज मेरी बहू विधवा हो गई। अब कोई और लड़की विधवा न हो, इसलिए अपनी लड़कियों की शादी किसी भी नशा करने वाले व्यक्ति से न करें, चाहे वह कितने बड़े पद, पोस्ट पर हो और चाहे कितना ही वह अमीर हो।"
कौशल किशोर का राजनीतिक सफर....
कौशल किशोर लखनऊ की सुरक्षित सीट मोहनलालगंज से लगातार दूसरी बार सांसद हैं। वह 6 बार विधानसभा का चुनाव हारे हैं। साल 2013 में बीजेपी में शामिल होने से पहले इन्होंने राष्ट्रवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नाम से एक पार्टी बनाई थी।
कौशल किशोर एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते रहे। पहला चुनाव साल 1989 में लखनऊ महिलाबाद (सुरक्षित सीट) से बतौर निर्दलीय लड़ा था। इसमें 1800 वोट पाकर हार गए। साल 1991 और 1993 का चुनाव भी हारे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।