योगी ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, परिवहन निगम की बसों को चलाती नजर आएगी महिला चालक
लखनऊ रीजन में दो महिला चालक और 15 महिला परिचालक तैनात
Oct 22, 2023, 12:47 IST

- रिपोर्ट- शंकर श्रीवास्तव
अयोध्या। पहली बार उत्तर प्रदेश में परिवहन निगम की बसों को चलाती नजर आएगी महिला चालक और टिकट काटती नजर आएगी महिला परिचालक। नवरात्रि में मिशन शक्ति अभियान के दौरान सीएम योगी ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। लखनऊ रीजन में दो महिला चालक 15 महिला परिचालक तैनात, उत्तर प्रदेश के अन्य डिपो में भी महिलाओं की तैनाती हुई है। थोड़ी देर में राम कथा पार्क से 51 परिवहन बसों को सीएम योगी हरी झंडी दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश के विभिन्न रूटो पर रवाना होगी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।