साउंड एंड लाइट शो में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए यूपी को पूरे देश में मिला प्रथम स्थान
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मंगलवार को नई दिल्ली में करेंगे पुरस्कार ग्रहण

लखनऊ। देश के समस्त राज्यों एवं संघ प्रशासन द्वारा प्रेषित प्रविष्टियों में उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग को साउंड एंड लाइट शो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया है। 28 मार्च, 2023 को शाम साढ़े सात बजे नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित चिंतन शिविर में इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को ये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत सभी राज्यों एवं संघ क्षेत्र प्रशासन से साउंड एंड लाइट शो प्रदर्शन के संबंध में प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई थी। इस प्रतियोगिता में गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर में साउंड एंड लाइट शो को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चुना गया है। सम्मान प्राप्त करने के लिए अपर सचिव पर्यटन राकेश कुमार वर्मा पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम को 24 मार्च, 2023 को अवगत कराया गया था।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।